भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों की नई सूची जारी की, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी




नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
प्रमुख राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी
- छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा: प्रभारी — स्मृति ईरानी
- उत्तर प्रदेश: प्रभारी — विनोद तावड़े; सह प्रभारी — जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा
- महाराष्ट्र: प्रभारी — बैजनाथ जय पांडा; सह प्रभारी — अमित मालवीय, सदानंद शेट तानवाडे और कमलजीत सहरावत
- मणिपुर: प्रभारी — डॉ. राजदीप रॉय
- मेघालय: प्रभारी — कनाद पुरकायस्थ; सह प्रभारी — डॉ. नुमल मोमिन
- मिजोरम: प्रभारी — डॉ. भगवत कराड़
- नगालैंड: प्रभारी — अनिल एंटनी
- ओडिशा: प्रभारी — डी. पुरंदेश्वरी; सह प्रभारी — डॉ. स्वदेश सिंह
- पुडुचेरी: प्रभारी — के. सुरेंद्रन
- पंजाब: प्रभारी — डॉ. सतीश पूनिया; सह प्रभारी — वीरेंद्र सचदेवा और श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर
- राजस्थान: प्रभारी — संजय भाटिया; सह प्रभारी — कविता पाटीदार और कुलजीत चहल
- सिक्किम: प्रभारी — राजू बिस्ता
- तमिलनाडु: प्रभारी — राम माधव; सह प्रभारी — निर्मल कुमार सुराना और डी.के. अरुणा
- तेलंगाना: प्रभारी — सुनील बंसल; सह प्रभारी — अभय पाटिल और रेखा शर्मा
- त्रिपुरा: प्रभारी — मृगांका देव बर्मन
- उत्तराखंड: प्रभारी — राम माधव; सह प्रभारी — अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज
- पश्चिम बंगाल: प्रभारी — सुनील बंसल; सह प्रभारी — लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा
इसके अलावा बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी डॉ. सतीश पूनिया तथा हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा को दी गई है। हिमाचल में दर्शाना सिंह सह प्रभारी होंगी।
छत्तीसगढ़ के लिहाज से यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी ने राज्य की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को सौंपी है।









