सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों की हुई जाँच- किया गया निःशुल्क उपचार
“कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, प्रशिक्षु आईएएस तरुण किरण सहित 28 लोंगो नें स्वैच्छिक रक्तदान किया”
“जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी के द्वारा नेत्रदान तथा श्रीमती वीणा मिस्त्री, काउंसलर के द्वारा देहदान के लिए सहमति जता कर घोषणा पत्र भरे”।
कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 23 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद विशेषज्ञ स्वाथ्य शिविर,आयुष विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में विभिन्न रोगो (स्त्रीरोग, मेडिसिन, हड्डी रोग ,दंत रोग, टीबी, नाक कान गला,नेत्र रोग, शिशुरोग,) विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श , उपचार एवं दवाओं का वितरण संबंधी सेवाएं प्रदान किया गया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने की जानकारी दिया गया। जिसमें बहुत ही अधिक संख्या में नागरिकों ने पहॅुचकर स्वास्थ्य जॉंच का लाभ लिया
इस शिविर में .552 लोगो पंजीयन किया गया जिसमें (मेडिसिन के , शिशु रोग के….35……..स्त्रीरोग.के 130 हड्डी रोग के 72 दंत रोग 56 टीबी 95, नाक कान गला के 38..बीपी 317.शुगर 317 .नेत्र 52 आयुष के 300) लोगों ने अपना जाँच करवाकर स्वस्स्थ लाभ प्राप्त किया तथा 15—लागों का आयुष्मान कार्ड तथा –5 लोगों का वय्वंदन कार्ड तथा 170 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया |महारक्तदान शिविर म के दौरान स्वाथ्य विभाग की टीम तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, प्रशिक्षु आईएएस तरुण किरण सहित 28 लोंगो नें स्वैच्छिक रक्तदान किया | रक्तदाताओं की आवश्यक जॉंच के बाद रक्तदाताओं को स्वैच्छिक और सुरक्षित रक्तदान कराया गया। साथ ही टीम द्वारा रक्तदान के महत्व और जरूरत मंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के संबध में लोगों को जागरूक किया गया।
देहदान एवं नेत्र दान के लिए लोगों को जागरूक किया गया जिसमें जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी के द्वारा नेत्रदान तथा श्रीमती वीणा मिस्त्री, काउंसलर के द्वारा देहदान के लिए सहमति जता कर घोषणा पत्र भरे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहॅुचाना और लोगों स्वस्थ्य जीवनशैली तथा नियमित जांच के प्रति जागरूक कराना । इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
इस शिविर में कुणाल कलेक्टर महोदय, डॉ. पवन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, गोपाल मोदी, जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रतीक जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आशुतोष पाण्डेय ,आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, नरेन्द्र देवांगन, पार्षद रामसिंह अग्रवाल, चेयरमैन भारतीय रेडcross सोसायटी तथा अजय विश्वकर्मा मंहामंत्री जिला कोरबा तथा अन्य प्रतिष्ठित पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिक्त्सिक,पैरामेडिकल स्टाफ अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा आयुष विभाग के अधिकारी , कर्मचारी, मितानिन स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।









