/सेवा की कहानी//
KORBA:-जाल और आइस बॉक्स से जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की मछली बिक्री को मिला सहारा
मत्स्य पालन से महिलाओं की आमदनी बढ़ी, परिवार की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/
कोरबा विकासखंड के ग्राम तिलकेजा, तहसील भैसमा की जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं मछली पालन के माध्यम से आजीविका मजबूत कर रही हैं। समूह ने पंचायत स्तरीय शिविर में मत्स्य पालन विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बाद विभाग की ओर से समूह को मछली पकड़ने के लिए जाल और मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए आइस बॉक्स उपलब्ध कराया गया।
समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले परिवार की आजीविका खेती-किसानी और दैनिक मजदूरी पर निर्भर थी। तालाब लीज पर लेकर मछली पालन शुरू करने की इच्छा थी, लेकिन जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं थे। मछली पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने में भी परेशानी आती थी। आइस बॉक्स नहीं होने से मछलियों को ताजा रखना कठिन होता था और बिक्री प्रभावित होती थी।
जाल और आइस बॉक्स मिलने से अब मछलियों को पकड़ने, सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने में सुविधा हुई है। मछली पालन और बिक्री से समूह की महिलाओं को नियमित आमदनी होने लगी है। इससे बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। समूह की महिलाओं के प्रयासों और विभागीय सहायता से परिवारों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जाल और आइस बॉक्स से जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की मछली बिक्री को मिला सहारा
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








