KORßA:-:कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, एक चालक की मौत – मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
दो ट्रेलरों में भीषण टक्करः एक चालक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग पर प्रदर्शन
कोरबा, 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित कुसमुंडा खदान क्षेत्र में रविवार को दो ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दोनों ट्रेलरों के बीच किसी वजह से जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक फंस गया था। काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रेलर के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।









