KORBA:-कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: 9 वारंटी-बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
09 वारंटी एवं बदमाश गिरफ्तार कर न्यायालय में किए गए पेश
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटी/बदमाशों का विवरण :
1. मनोज कुमार उर्फ रवि नवरंग पिता पूनम राम नवरंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू, कोरबा।
2. विक्रम सिंह पिता सालिक सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू, कोरबा।
3. राकेश यादव उर्फ लालू पिता शंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताखार, कोरबा।
4. कवि यादव पिता तीज राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोती सागरपारा, कोरबा।
5. रविंद्र निषाद पिता गोविंद राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रोड, शनि मंदिर के पास, कोरबा।
6. अनिल कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय रामपाल गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी कर मंगल रोड, पटेलपारा, कोरबा।
7. धनराज शर्मा पिता रम्य शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुरपा रोड, कोरबा।
8. विनीत कश्यप पिता जॉनसन कश्यप, उम्र 28 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा।
9. थॉमसन बेंजामिन पिता किताबें जमीन विलियम, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा।
कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण :
थाना कोतवाली क्षेत्र में लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 09 वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।









