
जनपद पंचायत से संबंधित तबादला सूची
शासन के 8 अक्टूबर 2026 के आदेश में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।
क्र. अधिकारी का नाम नवीन पदस्थापना
1 ओंकार टोप्पो जनपद पंचायत पथरिया घाट, जिला जांजगीर-चांपा
2 दीपक कुमार भीमगंज जनपद पंचायत गुरूर, जिला बालोद
3 देवनारायण दिव्य जनपद पंचायत कटघोरा, जिला कोरबा
4 शेर सिंह डडसेना जनपद पंचायत कुसमीकांदा, जिला दंतेवाड़ा
5 त्रिवेश्वर मरकाम जनपद पंचायत कोटा, जिला बिलासपुर
6 संजीत कुजूर जनपद पंचायत कांकेर, जिला जांजगीर
7 अशोक कुमार ध्रुव जनपद पंचायत मैनपुर, जिला गरियाबंद
8 माहनलाल पैकरा जनपद पंचायत नगरी, जिला धमतरी
9 गोविंद राम भुईयां जनपद पंचायत डोंडी, जिला बालोद
10 नरेश कुमार यादव जनपद पंचायत चारामा, जिला कांकेर11 ब्रजपाल सिंह ठाकुर जनपद पंचायत मैनपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
12 सिदेश्वर नगेश जनपद पंचायत मैनपुर, जिला गरियाबंद
13 अमरसिंह मरकाम जनपद पंचायत मैनपुर, जिला गरियाबंद
14 नीतराम नेताम जनपद पंचायत कांकेर, जिला कांकेर
15 जी.एस. महिलांग जनपद पंचायत डोंडी, जिला बालोद
16 सुदर्शन रामश्री जनपद पंचायत पाली, जिला कोरबा
कोरबा जिले में नवीन पदस्थापना पाने वाले अधिकारी:
देवनारायण दिव्य — जनपद पंचायत कटघोरा।
सुदर्शन रामश्री — जनपद पंचायत पाली।
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। इस सूची में कोरबा जिले से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण भी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, देवनारायण दिव्य को जनपद पंचायत कुसमीकांदा, जिला दंतेवाड़ा से जनपद पंचायत कटघोरा, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। वहीं शेर सिंह डडसेना को जनपद पंचायत कोरबा से जनपद पंचायत कुसमीकांदा, जिला दंतेवाड़ा भेजा गया है।
इसी क्रम में सुरदर्शन राम को जनपद पंचायत नारायणपुर, जिला नारायणपुर से जनपद पंचायत पाली, जिला कोरबा में नवीन पदस्थापना दी गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 16 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना का उल्लेख है। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्थानांतरण के संबंध में समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।










