कोरबा। निगम द्वारा पूर्व वार्ड क्र. 22 वर्तमान वार्ड क्र. 25 के निहारिका पानी टंकी से वीर सावरकर होते हुए गरिमा मेडिकल तक आर. सी. सी. नाली निर्माण कार्य कराया जाना था, जिसका ठेकेदार द्वारा समय पर अनुबंध कराया गया, अनुबंध के पश्चात उक्त कार्य के संपादन हेतु कार्य के निष्पादित अनुबंध क्र. 1077 दिनांक 30.10.2025 के अनुक्रम में कार्यादेश क्र. 14577 दिनांक 12.12.2025 कार्यावधि 04 माह के तहत कार्यादेश जारी किया गया था। कार्यादेश अनुसार कार्य पूर्ण करने की अवधि 11.04.2026 तक निर्धारित थी, किन्तु कार्य पूर्णता हेतु निर्धारित समयावधि समाप्ति के पश्चात् लगभग 06 माह व्यतीत होने के उपरांत भी ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। कार्य स्थल पर ठेकेदार द्वारा आंशिक कार्य करते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य बंद कर दिया गया। इस संबंध में निगम द्वारा ठेकेदार असलम खान कांशीनगर को 05 बार नोटिस क्रमशः 30 जनवरी 2026, 16 फरवरी 2026, 25 फरवरी 2026, 27 मार्च 2026 एवं 06 मई 2026 को दिया गया था। किन्तु 06 माह बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य को ठेकेदार द्वारा काम नही किया गया और न ही निगम के नोटिस का जवाब दिया गया।
कार्य को समय-सीमा में पूर्ण नहीं किये जाने, प्रगतिरत कार्य को बिना किसी सूचना के ठेकेदार द्वारा कार्य बंद किये जाने के संबंध में नगर निगम कार्यालय के विभिन्न पत्राचार के माध्यम से कार्य प्रारंभ कर यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने के संबंध में निर्देशित किये जाने के पश्चात् भी ठेकेदार द्वारा कार्य के प्रति अनिच्छा को परिलक्षित करता है, जो कि अनुबंध की कंडिका-2, 3 (i) (ii) (d) का स्पष्ट उल्लंघन है।
उपरोक्त प्रकरण में अनुबंध की कंडिका-2, 3 (i) (ii) (d) का पालन नहीं होने के फलस्वरूप ठेकेदार उक्त Entry के क्रियान्वयन हेतु जारी कार्यादेश को निरस्त करते हुए निविदा के दौरान जमा अमानत राशि को मय ब्याज राशि सहित राजसात की जाती है, साथ ही ठेकेदार असलम खान कोे नगर पालिक निगम कोरबा की आगामी निविदाओं में भाग लिये जाने हेतु 01 वर्ष की अवधि के लिये प्रतिबंधित किया गया है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA: नाली निर्माण में लापरवाही पर निगम सख्त, ठेकेदार पर 1 साल का बैन और अमानत राशि जब्त
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









