KORBA:-शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,
कोरबा:
थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने, रुपए न देने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण:
प्रार्थी सूरज कुमार बिंझवार द्वारा 01 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 09:30 बजे वह अपने साथी दिनेश कुमार बिंझवार के साथ बांकीमोंगरा देसी शराब भट्ठी से लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और शराब पीने के लिए ₹500 की मांग की। प्रार्थी द्वारा रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्के, बेल्ट और जमीन पर घसीटकर उनके साथ गंभीर मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 226/2026, धारा 296, 351(3), 119(1), 191(2) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई एवं जब्ती:
पुलिस टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी समीर कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग बेल्ट बरामद कर जब्त किया गया। सभी आरोपियों को 02 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- समीर कुर्रे, पिता रमेश कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मेला मैदान, मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
- आशीष कुमार पाटले, पिता विनोद कुमार पाटले, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोंगरा बस्ती, बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
- अमन कुमार कुर्रे, पिता शत्रुहन कुर्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
- हेमलाल कुर्रे, पिता स्व. हरिशंकर कुर्रे, उम्र 42 वर्ष, निवासी मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)










