बिर्रा: 13.40 लाख के गांजा तस्करी मामले में फरार ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार, 26.8 किलो गांजा हुआ था जब्त
- अवैध गांजा परिवहन एवं बिक्री के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
- End-to-ind विवेचना के तहत थाना बिर्रा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
- 26.8 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹13.40 लाख, पूर्व में किया गया था जब्त।
- आरोपी नारायण राणा पिता लक्ष्मण राणा जाति कुम्हार उम्र 27 वर्ष निवासी तिलाईमाल थाना कंटामाल हाल मुकाम कुलुताजोर थाना घंटापड़ा जिला बौद्ध (उड़ीसा)
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी नारायण राणा ओडिशा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
मामले का विवरण: दिनांक 01 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कार एवं मोटरसाइकिल के माध्यम से गांजा लेकर चांपा की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बिर्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बसंतपुर में महानदी किनारे घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान 26.8 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹13,40,000 है, बरामद किया गया था।
पूछताछ एवं विवेचना के दौरान गांजा उपलब्ध कराने में नारायण राणा की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश की। End-to-ind विवेचना के तहत आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 99/2026, धारा 20(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










