KORBA:-नाबालिग से छेड़छाड़ का कथित आरोपी गिरफ्तार-पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
- जिला बदर की तैयारी
कोरबा नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में फरार कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा हैं की कथित आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। - पॉक्सो सहित कई मामलों में फरार आदतन बदमाश को भेजा गया जेल
कोरबा जिले के बालको पुलिस ने बालकोनगर थाना क्षेत्र की बेलगढी नाला बस्ती से एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। कथित आरोपी पर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि कथित आरोपी ने बस्ती की एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की थी। उसने नाबालिग को गलत काम के लिए पैसे का प्रलोभन भी दिया था। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। विरोध करने पर कथित आरोपी द्वारा मोहल्ले के 4 से 5 लोगों के साथ मारपीट करने का भी आरोप हैं, जिस पर अलग से अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।



