थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुर्गी एवं CCTV कैमरा चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया बुलेट कैमरा बरामद
जांजगीर-चांपा । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन
में
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी इलियास खान पिता मुबारक खान उम्र 24 वर्ष साकिन नवागढ़ ने दिनांक 18.11.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.11.2026 की रात्रि लगभग 12:40 बजे उसके देशी फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर कोई अज्ञात चोर 08-10 नग मुर्गियां एवं बाहर लगा एक CCTV कैमरा चोरी कर ले गया है। उक्त घटना अंदर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 283/2026 धारा 305(A), 331(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण एवं CCTV फुटेज के अवलोकन पर संदेही थानेदार सारथी पिता स्व. तीजराम सारथी उम्र 47 वर्ष साकिन नवागढ़ डीहपारा को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि चोरी किये गये 02 नग मुर्गों को खा लिया है और पंख आदि को तालाब में फेंक दिया है तथा चोरी किया गया 01 नग बुलेट कैमरा अपने घर में छुपा कर रखा है। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी गया 01 नग बुलेट कैमरा (कीमत 4000/- रूपये) बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
आरोपी को आज दिनांक 21.11.2026 को 16:00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय JMFC न्यायालय नवागढ़ के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
थानेदार सारथी पिता स्व. तीजराम सारथी उम्र 47 वर्ष साकिन नवागढ़ डीहपारा, थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
जप्त मशरुका – 01 नग बुलेट CCTV कैमरा
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडेय, प्र आर शिवनंदन जलतारे,आर श्याम शांते, आर देवराज लसार की सराहनीय भूमिका रही।



