कोरबा-करतला। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता नटवरलाल शर्मा ने कुदमुरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 की पंच गीता बाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पूरा मामला रेत के विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना 6 जून 2025 को कुदमुरा से होकर बहने वाली मांड नदी के पास रेत घाट का है। यहाँ से रेत लेने के लिए नटवर और गीता में विवाद, गाली-गलौज, आपत्तिजनक शब्दो का उपयोग हुआ। नटवरलाल के विरुद्ध पंच ने रिपोर्ट लिखाई है वहीं नटवरलाल शर्मा ने भी पंच गीता बाई के विरुद्ध करतला थाना मैं लिखित शिकायत दर्ज कराया। नटवरलाल ने बताया कि वह रेत लेने के लिए 6 जून को रेत खदान गया था, जहां पर महेश राठिया से बात कर रहा था कि इसी दौरान वहां पहले से उपस्थित गीता बाई द्वारा कहा गया कि नटवर शर्मा को रेत नहीं दिया जाएगा। कारण पूछने पर नटवर शर्मा को गाली देते हुए दलाल कहा गया। इस घटना के दौरान मौके पर मिथिलेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश दीवान आदि उपस्थित थे। नटवर की रिपोर्ट पर गीता के विरुद्ध धारा 296, 351(3) bns के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

