- फुटपाथ से बेजा कब्जा सहित हटाए गए दूसरे अवरोध
कोरबा नगर निगम ने की सख्त कार्यवाही
कोरबा । स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढने और ऐसे कार्यों पर भारी-भरकम खर्च जब हो रहा है तो इसी हिसाब से बहुत कुछ सुधार भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ के बड़े और लाभकारी नगर निगम में शामिल कोरबा में इसी इरादे से जरूरी कामकाज कराए जा रहे हैं। उन सभी निशानियों को हटाने पर सख्ती दिखाई जा रही है जो सुंदरता में बाधक हैं। निगम की टीम ने अभियान शुरू कर फुटपाथ को बेजा कब्जा से मुक्त कराया।
महाराणा प्रताप चौराहे से कोसाबाड़ी जोन तक ऐसे कार्यों को हाथ में लिया गया। कमिश्नर सहित निगम के अधिकारी और कर्मी संसाधन के साथ अभियान का हिस्सा बने मुख्य सडक के आसपास की फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का काम किया गया। संबंधित लोगों को पुनः चेतावनी दी गई की उन्होंने आगे उल्लंघन किया तो और ज्यादा सख्त कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आनन-फानन में इस इलाके में कारोबार करने वाले लोगों ने फुटपाथ और उसके आसपास की गई घेराबंदी को हटाया। कुछ मामलों में निगम ने अपने संसाधन से अनावश्यक किए गए उपायों को समाप्त किया। कहा गया कि इस तरह की कोशिश पर विराम नहीं लगी तो आगे बेहद कड़े कदम उठा जाएंगे और अर्थदंड भी लगाया जाएगा।
नगर निगम की टीम ने ओपन थिएटर घंटाघर के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की। स्मृति उद्यान के सामने इस प्रकार के मामलों में भी एक्शन लिए गए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा के सामने फलोद्यान के आसपास किए गए अवैध कब्जा और एक गेट को भी तोडने कार्यवाही की गई। इसकी आड़ में भी मौके पर गंदगी की जा रही थी और इसके चलते आसपास का माहौल अस्वच्छ हो रहा था। निगम की ओर से इस इलाके में फल कारोबार के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाना है। इसी कार्य योजना पर इंप्लीमेंटेशन करने के लिए इस प्रकार के अभियान को हाथ में लिया गया है।
आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय ने कहा हैं की जहां जैसी जरूरत है, वहां वैसा काम नगर निगम करने वाला है। इसके अंतर्गत क्षेत्र का चिन्हांकन करने के साथ वहां हर दिन सुबह 7.00 बजे से नगर निगम की टीम अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसमें छोटे-बड़े अधिकारी और कर्मी शामिल होंगे। नगर निगम का उद्देश्य शहर की बेहतरी के लिए काम करना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-फुटपाथ से बेजा कब्जा सहित हटाए गए दूसरे अवरोध….मुख्य सडक के आसपास की फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का काम किया गया। संबंधित लोगों को पुनः दी गई चेतावनी
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


