गौ सेवाधाम के गौ-सेवको द्वारा अब तक 1200 से अधिक मवेशियों के गले में बाँधी गयी रेडियम पट्टी
कोरबा । जय मां सर्वमंगला गौ सेवाधाम कोरबा द्वारा गौवंशों को दुघर्टना से बचाव हेतु रेडियम पट्टी लगाया गया। गौ सेवाधाम के गौ सेवक कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर चौथे वर्ष यह कार्य आमजन और मवेशियों की सुरक्षा के मद्देनजर किया गया।
इसके अंतर्गत ग्राम कटघोरा, भैसमा, पताढ़ी, पहंदा, सरगबुंदिया, बांकीमोंगरा, कोहड़िया, सर्वमंगला रोड, पुराना बस स्टैंड, सीतामणी के क्षेत्रों में 1200 से अधिक गौवशों के गले में गौसेवकों द्वारा रेडियम पट्टी लगाई गयी। जन सहयोग से संचालित हो रहे गौ सेवा धाम के कार्यकर्ताओं ने रेडियम पट्टी लगाने का काम भी जन सहयोग के जरिए पूरा किया है।
गौ सेवाधाम के द्वारा कहा गया हैं कि आगे भी इस तरह के सेवा भावी कार्य किए जाते रहेंगे, ताकि सड़क पर बैठने वाले मवेशियों के कारण हादसे कम हों, जिससे मवेशियों की सुरक्षा हो सके। रेडियम पट्टी लगाने से खासकर रात के अंधेरे में दूर से ही चमकने की वजह से मवेशी नजर आ जाएंगे जिससे समय रहते वाहन चालक संभावित दुर्घटना को टाल सकेगा। गौ सेवाधाम ने सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आम जनता से अपील की है कि वह इस कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएं। पशुपालकों से अपील की गई है कि वह अपने मवेशियों को सड़क के आसपास खुला ना छोड़े बल्कि घर में ही बांध कर रखें और असुविधाओं से बचें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जय मां सर्वमंगला गौ सेवाधाम के गौ-सेवको द्वारा अब तक 1200 से अधिक
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








