कांग्रेस कार्यालय के सामने ईडी व केन्द्र सरकार का किया गया पुतला दहन
कोरबा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने कोरबा के कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार एवं ईडी के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के इसारे पर ईडी के द्वारा कांग्रेस नेताओं को बार-बार परेशान किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार अडानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के जल जंगल व जमीन बेच देना चाहती है जिसे बचाने के लिए कोग्रेस नेताओं के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार प्री प्लानिंग के तहत काम कर रही है। जिस-जिस प्रदेश में अडानी और केन्द्र सरकार का विरोध होता है तो यहां के विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई आदि एजेन्सियों के द्वारा जबरन फंसाया जा रहा है।
कोरबा निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। इसी प्रकार कोरबा में नगर निगम में भेद-भाव किया जा रहा है। निगम के 22 वार्डों में विकास कार्यों में भेद भाव किया जा रहा है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि जल जंगल व जमीन छत्तीसगढ़ की धरोहर है और इसे बचाने के लिए हमारे कांगेस नेता उग्र प्रदर्शन व विरोध कर रहे हैं। इसीलिए केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को बार-बार परेशान किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन ईडी ने छापा मारा और अभी उनके पुत्र के जन्मदिवस के दिन ईडी के द्वारा छापा मारा गया। यह सब किसी संयोग के तहत नहीं वरन जानबूझकर साजिश के तहत की गई कार्यवाही है।
उक्त प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव बी.एन. सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नारायण कुर्रे, सन्तोष यादव, रवि खूंटे, इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता श्रीवास, गोपाल यादव, कमलेश गर्ग, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, आकाश प्रजापति, अजीत बर्मन, भुनेश्वर साहू, विजय आदिले, मिनकेत गभेल आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने ईडी व केन्द्र सरकार का किया गया पुतला दहन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








