लोकपर्व हरेली की रही धूम, कृषि औजारों की हुई पूजा अर्चना
गेड़ी दौड़, नारियल फेंक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कोरबा। लोकपर्व हरेली गुरुवार का मनाई गई। किसानों ने हरेली पर्व पर खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा-अर्चना की। कुल व ग्राम देवता से आशीर्वाद लेकर इस साल अच्छे उपज, परिवार के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों में कई आयोजन हुए। लोग पारंपरिक खेल गेड़ी दौड़, नारियल फेंक सहित प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसे लेकर बच्चों से युवा व बुजुर्ग वर्ग में खासा उत्साह देखा गया।
हरियाली अमावस्या पर कई शुभ योग बने रहे। 25 वर्ष बाद रवि पुष्य योग, अमृतसिद्धि योग, हर्षण और शिववास योग का शुभ संयोग रहा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रवि पुष्य योग दिन भर रहा, समापन 25 जुलाई को सुबह 5.39 बजे होगा। हर्षण योग का शुभ संयोग सुबह 9.51 बजे तक है। अमृत सिद्धि योग का योग दिन भर और समापन 25 जुलाई को सुबह 5.39 बजे होगा। शिववास योग दिनभर रहा। छत्तीसगढ़ के अधिकांश लोकपर्व कृषि से जुड़ी हुई है। इसमें से हरेली महापर्व साल का पहला लोकपर्व है। पुरानी परंपरा के अनुसार हरेली पर्व पर खेत में उपयोग होने वाले हल, कुदाल, टंगिया सहित अन्य औजारों की साफ-सफाई की जाती है। ग्राम व कुल देवता और औजारों की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी दिन से खेतों में औजारों का उपयोग बंद हो जाता है। हालांकि वर्तमान में मौसम को देखते हुए कुछ किसान औजारों का उपयोग भी कर लेते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पारंपरिक व्यंजन चावल आटे से बने चीला रोटी, भजिया, ठेठरी, खुरमी सहित अन्य पकवानों के भोग लगाए जाएंगे। इस दिन गेड़ी चढ़ने को लेकर बच्चे, युवा व बुजुर्गो सहित हर वर्ग में काफी उत्साह रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर में गेड़ी बनाने की तैयारी एक सप्ताह पहले से शुरू हो गई थी। वहीं युवा व बुजुर्गो में नारियल फेंक प्रतियोगिता की भी तैयारियां चल रही थी। प्रदेश भर में इस पर्व का विशेष महत्व है। लोगों ने घर में स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाने की तैयारी कर ली थी। इधर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर उत्साह रहा। इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य, गेड़ी दौड़, नारियल फेंक व फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-लोकपर्व हरेली की रही धूम, कृषि औजारों की हुई पूजा अर्चना….
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
