ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद भी पट्टा के लिए भटक रहे ग्रामीण
0 परसदा के ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
कोरबा। परसदा के ग्रामीणों ने वनाधिकार पट्टा की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे। समस्या से अवगत कराया गया। दो साल बाद भी पट्टा नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और समस्या के निराकरण की मांग की है। इसी तरह शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से लोग विभिन्न समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हुए थे। कलेक्टर ने फरियादियों को समस्या के निराकरण की आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत परसदा के ग्रामीणों ने बताया कि वनाधिकार पट्टा के लिए लगभग 50 से अधिक ग्रामीणों ने आवेदन किया था। इसे वनाधिकार समिति, राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच के बाद ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जुलाई 2023 को ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद उन्हे पात्र घोषित किया गया था। इसके बाद पात्र लोगों को दस्तावेज सहित सूची बनाकर खंड स्तर पर जमा किया गया था। इसे बीते हुए दो साल से अधिक समय हो गया। इसमें आवास के साथ-साथ खेती किसानी करने वाले ग्रामीण भी शामिल हैं, लेकिन ग्रामीणों को अब तक पट्टा नहीं मिला है। इसकी वजह से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस साल से उनकी परेशानी बढ़ने वाली है। शासन ने समितियों के पास धान की बिक्री के लिए पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के लिए कहा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद भी पट्टा के लिए भटक रहे ग्रामीण…परसदा के ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गुहार
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









