पहली, दूसरी, तीसरी और छठवीं के पाठ्यक्रमों में बदलाव
0 छत्तीसगढ़ के संदर्भ में किया गया आवश्यक संशोधन
कोरबा। शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी और छठवीं के पाठ्यक्रमों को बदला गया है। चारों कक्षाओं के छात्रों को नई किताबें दी जा रही हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों को देखने के बाद इसमें छत्तीसगढ़ के संदर्भ में आवश्यक संशोधन और अनुकूलन किया है।
शिक्षा सत्र शुरू होने के डेढ़ माह बाद भी स्कूलों में छात्रों तक पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। इसका प्रमुख कारण कुछ कक्षाओं के पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ-साथ किताबों में अंकित क्यूआर कोड स्कैन करने में हो रही लेटलतीफी है।
पाठ्यक्रमों में संशोधन की जिम्मेदारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की थी। लेखकों, विशेषज्ञों, साहित्यकारों के सहयोग से चारों कक्षाओं के लिए नई किताबें तैयार की गई हैं। वहीं सत्र 2026-27 में होने वाले बदलाव को लेकर एससीईआरटी द्वारा किताबें लिखने का काम शुरू किया है। नई किताबों को लिखने में विभिन्न स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों व राज्य शिक्षा स्थायी समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रहेगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप किताबें तैयार की जाएंगी। इनमें राज्य के अनुसार संशोधन किया जाएगा। इसमें गणित व विज्ञान की किताबें अप्रभावित रहेंगी। जैसा एनसीईआरटी से बनकर आएगा, वैसा ही उसे रखा जाएगा, जबकि हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान की किताबों में छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जरुरी संशोधन किया जाएगा।
बॉक्स
पाठ्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और पर्व जोड़े
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और पर्व जोड़े गए एनसीईआरटी की 5वीं कक्षा की हिंदी भाषा की किताब वीणा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गगनयान, गंगा नदी, राजा विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज तक की कहानियां शामिल हैं। इसमें पहली बार छात्रों को विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और पर्वों को भी जोड़ा गया। छत्तीसगढ़ में 5वीं कक्षा की किताब में यहां की विभिन्न संस्कृतियों और पर्वों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश में शिक्षा सत्र 2026-27 से कक्षा चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं की पाठ्य पुस्तकें बदलेंगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-पहली, दूसरी, तीसरी और छठवीं के पाठ्यक्रमों में बदलाव…छत्तीसगढ़ के संदर्भ में किया गया आवश्यक संशोधन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

