आईपीएस अफसर का रिश्तेदार बताकर युवक से ठगी का प्रयास
0 खुद को बताया सीआरपीएफ का कमांडो, फूटा भांडा
कोरबा। जिले में युवक से ठगी की कोशिश हुई है। युवक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को आईपीएस अधिकारी का करीबी रिश्तेदार बताया। उसने अपने को रायपुर में सीआरपीएफ का कमांडो भी बताया। ठग ने कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है और वह अपना फर्नीचर और अन्य सामान बेचना चाहता है। उसने व्हाट्सएप पर फोटो और रेट भेजने की बात कही। फोन पर बात करने का आग्रह भी किया।
युवक के ज्यादा सवाल-जवाब करने पर है वह अलर्ट हो गया और फोन-मैसेज करना बंद कर दिया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है। वहीं पुलिस ने ऐसे कॉल से लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। युवक को ठगी के प्रयास का एहसास होने पर जब उसने पूछा कि उदय किरण वर्तमान में कहां पदस्थ हैं, तो ठग ने केवल आईपीएस हैं कहकर टाल दिया। अधिक सवालों पर उसने फोन काट दिया। ठग ने दो दिन पहले फेसबुक पर अंग्रेजी में मैसेज किया था। उसने नाम, पता और हालचाल पूछा था। दो दिन बाद मोबाइल नंबर 8302776817 से फोन आया। बाद में इस नंबर पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला। जिस अधिकारी आईपीएस का नाम इस्तेमाल किया गया, वे पहले कोरबा में पदस्थ रह चुके हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। ठग गिरोह फोन कर ओटीपी, लिंक और अन्य झांसे देकर लोगों को शिकार बनाते हैं। इसकी शिकायत साइबर सेल से की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में कोई ठगी का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन पहले कई बार ऐसे मामले आ चुके हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। बैंक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक जगहों पर बैनर-पोस्टर लगाकर साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


