रेल कॉरिडोर निर्माण एजेंसी ने तोड़ा टेवा बांध
0 ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, एसडीएम से शिकायत
कोरबा। रेल्वे कारीडोर निर्माण एजेन्सी के द्वारा सिरकी टेवा बांध को फोड़ देने के कारण ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन संकट और परेशानी भरा हो गया है। इस संबंध में विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को आवेदन पत्र देने के बाद उचित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केशलपुर का आश्रित ग्राम बरभांठा है, जहां की जनसंख्या लगभग 300 है और आदिवासी परिवार निवास कर रहे हैं। उक्त ग्राम मुख्य मार्ग पेन्ड्रा रोड-सिरकी से ग्राम बरभांठा प्रधानमंत्री सड़क से जुड़ा हुआ है जिसमें ग्रामवासियों के द्वारा स्वयं के श्रमशक्ति से टेवा बांध का निर्माण किया गया है। उक्त टेवा बांध के पानी से लगभग 40 किसानों के द्वारा लगभग 80 एकड़ भूमि पर खेती करके अपना जीवन यापन एवं अपने परिवार का भरण पोषण किया जा रहा है। इस वर्ष रेल्वे कारीडोर निर्माण एजेन्सी के द्वारा टेवा बांध को जेसीबी मशीन से फोड़ देने के कारण पानी का बहाव नदी की ओर होने के फलस्वरूप सिरकी खार (बरभाठा) में पानी नहीं होने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में पानी नहीं होने से कृषि भूमि बंजर हो गई है जिससे कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सिरकी से बरभांठा प्रधानमंत्री सड़क पर रेल्वे क्रॉस हुआ है, जिसमें रेल्वे द्वारा मुख्य मार्ग को जहां पर रोड ब्रिज बनाया गया है। रेल्वे द्वारा मिट्टी पटाई किया गया है, वहां मुरूम नहीं डालने से पूरा मार्ग कीचड़मय है। गांव के बच्चे यहीं से प्राथमिक और माध्यमिक शाला पढ़ने जाते हैं, जिन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र, छात्राएं एवं आमजनों को आवागमन में असुविधा हो रही है। आग्रह किया गया है कि उक्त समस्याओं को देखते हुए रेल्वे कारीडोर निर्माण एजेंसी को सूचित कर टेवा बांध को बनवाया जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि ग्रामवासियों पर अनावश्यक रूप से चौकी, थाना में रेल्वे द्वारा प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराया जाता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-रेल कॉरिडोर निर्माण एजेंसी ने तोड़ा टेवा बांध…ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, एसडीएम से शिकायत
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


