प्रेरकों ने की रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
कोरबा । छत्तीसगढ़ में 2007 से साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत लगभग 18000 प्रेरकों की नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक महिला व एक पुरुष किया गया था। जिसे 2000 मासिक मानदेय प्रदान किया जा रहा था। जिसका उद्देश्य प्रौढ़ शिक्षा के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक असाक्षरों को शिक्षा प्रदान करना था।
प्रेरक प्रौढ़ शिक्षा के साथ-साथ पंचायत के विभिन्न कार्यों में सतत अपना सहयोग करते थे। विद्यालयीन शिक्षा का कार्य, सर्वे, निरीक्षण, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण में अपनी अहम भूमिका प्रेरकों के द्वारा निभाई गयी। किंतु साक्षरता प्रेरकों को 31 मार्च 2018 से इस कार्यक्रम से पृथक कर दिया गया। जबकि आज भी उक्त कार्यक्रम संचालित है। संगठन के पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश में कोरबा जिला इकाई के द्वारा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन को रोजगार प्रदान करने मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। प्रेरकों ने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री को अवगत कराया कि विधानसभा चुनाव में जारी मोदी के गारंटी पत्र के तहत 1.5 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार तुहर द्वार योजना का उल्लेख है। वहां पर प्रेरकों को प्राथमिकता प्रदान करते हए रखने की मांग की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-प्रेरकों ने की रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

