कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अशोक वाटिका के प्रवेश और पार्किंग शुल्क को तत्काल वापस लेने जिलाधीश और आयुक्त को दिए निर्देश
- जनहित में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने लिया तत्काल संज्ञान
कोरबा । कोरबा अंचल में संचालित अशोक वाटिका के रखरखाव और संचालन के नाम पर लगाए गए शुल्क को कोरबा नगर विधायक सह वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय हैं की अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा अशोक वाटिका गार्डन प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क वसूल किये जाने के नाम पर प्रस्ताव पारित किया था। आम जनों के माध्यम से संज्ञान मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने तत्काल जिलाधीश और आयुक्त को यह शुल्क वापस लेने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त से दूरभाष पर चर्चा कर कहा की कोरबा शहर की जनता मेरे परिवार का हिस्सा है, किसी भी प्रकार की शुल्क का वहन नहीं करना पड़े। शुल्क के बजाए उद्यान के सुविधा को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अशोक वाटिका के साथ-साथ सभी उद्यानों के उचित रखरखाव करने कहा।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के साथ-साथ नगर निगम महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत ने भी आयुक्त से पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने हेतु आवश्यक कदम जल्द उठाने के निर्देश दिए।
