बरसात में भी सड़कों पर उतर सैकड़ों महिलाओ ने शराबबंदी को लेकर किया शक्ति प्रदर्शन
कोरबा । कोरबा जिलान्तर्गत केराझरिया पंचायत की महिलाओं ने रविवार को शराबबंदी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद सैकड़ों महिलाएं छाता लेकर सड़कों पर उतरीं और अवैध शराब बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी। महिलाओं ने साफ कहा कि अगर ग्राम में शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ तो वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी और जरूरत पड़ी तो खुद भी मोर्चा संभालेंगी।
महिलाओं का कहना है कि ग्राम के बच्चे, युवा और बुजुर्ग नशे की चपेट में आ रहे हैं। शराब ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं, महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही हैं और बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
सरपंच गिरजा पैखरा ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शराब पूरे समाज को खोखला कर रही है। गांव की शांति और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस बुराई को खत्म करना जरूरी है। ग्रामीणों ने भी महिलाओं के इस पहल की सराहना की और एकजुट होकर शराब के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-सड़कों पर उतर सैकड़ों ग्रामीण महिलाओ ने शराबबंदी को लेकर किया शक्ति प्रदर्शन…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


