एनएचएम संविदा कर्मचारी बारिश में भी डटे रहे धरना स्थल पर
कोरबा । एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भीषण बारिश में धरना स्थल पर डट कर नारे एवं उद्बोधन स्वरूप अपने अभिव्यक्ति दी।
जानकारी के अनुसार 6वे दिन 23 अगस्त को धरना स्थल हड़ताल में पीला वस्त्र पहनकर कोरोना काल में दिवंगत को श्रद्धांजलि, तथा वर्तमान में गंभीर बीमारी से जुझ रहे अपने साथियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना एवं ईश्वर भक्ति मे लीन हो भजन किया। हड़ताल में कोरोनावायरस के रूप में कार्यरत दिवंगत कर्मचारीयों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं जिन कर्मचारियों की तबीयत खराब है उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कर्मचारीयों ने अलग-अलग ढंग से भजन कीर्तन देशभक्ति गीत गाए एवं सभी कर्मचारीयों ने दिवंगत कर्मचारी यों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में कार्यकारिणी अध्यक्ष के द्वारा उद्बोधन दिया गया एवं कार्यक्रम के विषय में चर्चा की गई कार्यक्रम में भजन कीर्तन के पश्चात प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
