बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेश
कोरबा 01 सितंबर 2025/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा में संस्थागत हुए चार अपचारी बालकों के 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 08.10 बजे बाथरूम के वेंटिलेशन खिड़की को तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो जाने की घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं।
जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु संयुक्त कलेक्टर कोरबा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को आदेशित किया है कि उक्त दण्डाधिकारी जांच की कार्यवाही 30 दिवस के भीतर किया जाकर प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जांच हेतु जो बिंदु निर्धारित किये गये हैं वे इस प्रकार हैं- घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के क्या कारण थे? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार अपचारी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल होने के पूर्व अथवा पश्चात किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? घटना की सूचना कब और किसके द्वारा पुलिस को दी गई? अन्य कोई बिन्दु जो जांच के दौरान आवश्यक हो?
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेश
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


