छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा ने की जीएसटी विभाग के अधिकारियों से सौजन्य भेंट-मुलाकात
- जीएसटी व्यवस्था पर हुई गहन चर्चा
कोरबा । छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर डिप्टी कमिश्नर श्रुति सोनी, असिस्टेंट कमिश्नर प्रियल गुप्ता, राज्य कर अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
उपरोक्त वार्ता के मुख्य बिंदु अंतर्गत चैंबर प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी व्यवस्था में आ रही विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों, तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक अड़चनों का विस्तार से उल्लेख किया। उपरोक्त सभी समस्याओ को अधिकारियों ने गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे व्यापारी हित में ही कार्य करेंगे। विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि व्यापारिक वातावरण सकारात्मक बना रहे और सभी मुद्दों का समय पर समाधान हो। - जीएसटी आधिकारियों का मिला आश्वासन
अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि व्यापारी हित में कार्य किए जाएंगे तथा व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की जरूरत नहीं है। आधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि व्यापारिक वातावरण सकारात्मक बना रहे, और सभी मुद्दों पर समाधान हो ऐसा सामूहिक प्रयास रहेगा।
उपरोक्त वार्ता अंतर्गत चैंबर प्रतिनिधि मंडल के रूप में संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा, परस राम रामानी, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, जगदीश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रेम रामचंदानी, नितिन गुप्ता, मनवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
