ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात पुलिस कोरबा द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोरबा । ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यातायात प्रभारी मनोज राठौर ने 330 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
यातायात प्रभारी मनोज राठौर ने छात्रों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह दूसरों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। यातायात टीम द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करनी चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविग लाइसेंस जरुर बनवाए। एसएचओ ने कहा कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरुक किया गया।
इस कार्यक्रम में ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 330 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी छात्रों ने यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की और जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात पुलिस कोरबा द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


