शावक को लेकर हाथियों ने बदला लोकेशन
रास्ते में कई किसानों की फसल को रौंदा
कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में विचरण कर रहे हैं। हाथियों की संख्या बढक़र 66 हो गई है। हाथियों के दल में एक दिन पहले नया मेहमान आया है। दल में शामिल एक गर्भवती हथनी ने केंदई रेंज के सखोदा सर्किल में एक स्वस्थ शावक को जन्म दिया।
हाथियों का दल इस दौरान यहां काफी देर तक ठहरा रहा। हथिनी के जन्म देने की जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और निगरानी करता रहा। सुबह होने से पहले हाथियों का यह दल नन्हे शावक को लेकर लालपुर सर्किल के जंगल में पहुंचने के साथ डेरा डाल दिया है। हाथियों के दल ने यहां आने से पहले रास्ते में पांच से अधिक किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। नए मेहमान के आने से लालपुर क्षेत्र में हाथियों की संख्या 27 हो गई है। इससे पहले 26 हाथी सखोदा व लालपुर में विचरण कर रहे थे। केंदई रेंज के मदनपुर में 12, कापानवापारा में 11 तथा कोरबी सर्किल के खडफ़ड़ीपारा में 16 हाथी लगातार घूम रहे हैं जो दिन भर जंगल में रहने के बाद शाम होते ही वहां से निकलकर खेतों में पहुंचते हैं और रात भर उत्पात मचाते हैं। हाथियों के दल ने बीती रात भी उपरोक्त स्थानों पर उत्पात मचाते हुए एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के फसल को तहस-नहस किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- शावक को लेकर हाथियों ने बदला लोकेशन…..रास्ते में कई किसानों की फसल को रौंदा
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


