जिले में निकाली गयी मशाल रैली में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट
कोरबा । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कोरबा जिले की सड़कों पर मशाल रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना कर दिया। “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत आयोजित इस रैली में पायलट ने मंच से केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर वार किया।
उक्त अवसर पर सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की “कांग्रेस पार्टी ने उतार-चढ़ाव बहुत देखे हैं, लेकिन अगर जनता के हक अधिकारों के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी। बीजेपी सत्ता बचाने के लिए वोट चोरी करने पर उतारू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग से सवाल कांग्रेस करती है, लेकिन जवाब बीजेपी के नेता देते हैं।”
रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सचिन पायलट ने साफ कहा कि देश में इस वक्त वोट चोरी का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई हर हाल में लड़ेगी। अंचल के निहारिका क्षेत्र स्थित सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक मशालों की रोशनी और नारेबाजी ने माहौल को गर्मा दिया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए “वोट चोर-गद्दी छोड़” के नारे लगाते दिखे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- निकाली गयी मशाल रैली में शामिल हुए कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


