सिटी बस सुविधा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
कोरबा । कोरबा शहरवासियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से कोरबा में सिटी बस सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी क्रम में समाजसेवी सुनील जैन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश और कमिश्नर को सौंपा है।
उक्त ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कोरबा शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है और लोगों को रोज़मर्रा की आवाजाही के लिए विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता है। फिलहाल शहर में बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से आम जनता को निजी वाहनों और ऑटो रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ के साथ-साथ यातायात अव्यवस्था भी बढ़ रही है। सुनील जैन ने कहा कि सिटी बस सुविधा शुरू होने से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात जाम और प्रदूषण की समस्या पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर शहर की जनता को बड़ी राहत देगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-सिटी बस सुविधा की मांग को लेकर सुनील जैन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


