टोल प्लाजा पेट्रोलिंग टीम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घायल पशुओ की प्राथमिक चिकित्सा का दिया विशेष प्रशिक्षण
कोरबा. । राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बीएससीपीएल औरंग टोल्वे लिमिटेड द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए घायल पशुओं की मदद के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में छुईपाली टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम को पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।
घटना प्रबंधक पवन प्रशांत सिंह के अनुसार, इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि अगर कभी राजमार्ग पर किसी बेजुबान जानवर के साथ कभी कोई ऐसी दुर्घटना हो, तो उसकी पीड़ा को कम करने के साथ-साथ उसकी जान भी बचाई जा सके और पेट्रोलिंग टीम भी ऐसी स्थिति को सँभालने में सक्षम हो। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के लिए जाने-माने पशु चिकित्सक डॉ. आर.के. वर्मा को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर, कौशिक रॉय और कंट्रोल रूम एग्जीक्यूटिव नवीन सैनी भी मौजूद थे।
डॉ. वर्मा ने टीम के सदस्यों को विस्तार से बताया कि राजमार्ग पर किसी दुर्घटना या अन्य कारण से घायल हुए पशुओं को तत्काल मदद कैसे पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने सिखाया कि कैसे खून बहने वाले घावों को तुरंत बंद करना है, ताकि रक्तस्राव को रोका जा सके। इसके अलावा, उन्होंने घावों को साफ करने और पट्टी करने के सही तरीकों पर भी जोर दिया, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके। टोल प्लाजा प्रबंधन ने बताया कि उनका यह प्रयास न सिर्फ राजमार्ग को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि जानवरों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी पूरा करेगा। प्रशिक्षण के अंत में, टोल प्लाजा के अधिकारियों ने डॉ. वर्मा आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित जाते रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-टोल प्लाजा पेट्रोलिंग टीम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घायल पशुओ की प्राथमिक चिकित्सा का दिया विशेष प्रशिक्षण
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
