ग्राम तिलकेजा के विद्यालय में यातायात जागरूकता और साइबर अपराध पर विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित
कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा में “सजग कोरबा” अभियान के तहत यातायात जागरूकता एवं साइबर अपराध से बचाव विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय एवं हिंदी माध्यम शाला, तिलकेजा परिसर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क करना था। कार्यक्रम में यातायात सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर ने उपस्थित विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए हमेशा यातायात सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि बचपन से ही यदि सही यातायात आदतें विकसित की जाएं तो भविष्य में सड़क हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
इसके साथ ही, साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण पर भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना आवश्यक है। बच्चों को फर्जी कॉल, लिंक और अनजान व्यक्तियों से मिलने वाले संदेशों के खतरे से अवगत कराया गया। साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि आत्मनिर्भर और जागरूक बनकर ही वे साइबर अपराधों से खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित भविष्य की दिशा में बेहद जरूरी हैं। शिक्षकों ने भी छात्रों को सलाह दी कि वे सीखी गई बातों को अपने परिवार और समाज में भी साझा करें।
सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों और पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- तिलकेजा के विद्यालय में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता और साइबर अपराध पर बचाव विषय पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


