छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने किया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का सम्मान
कोरबा । कोरबा जिला छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने 28 सितंबर रविवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य का कोरबा प्रवास के दौरान सम्मान किया। इस अवसर पर संघ की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल और मां सर्वमंगला का चित्र सप्रेम भेंट किया। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अखबार वितरक संघ के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने हेतु उनके आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कोरबा अंचल के भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कृष्ण जन्मभूमि तो मथुरा है, परंतु छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। शीघ्र ही कोरबा में माता कौशल्या का भव्य धाम स्थापित होगा।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, बालको इकाई के संरक्षक रेशम लाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, एनटीपीसी इकाई सचिव रविंद्र सब, सचिन राय सिंह, बालको इकाई कोषाध्यक्ष राकेश साहू सहित संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने किया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का सम्मान….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


