KORBA :-“देखें वीडियो” एमएस डॉक्टरों को मिले है व्यापक अधिकार…आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने भ्रांतियों को किया साफ…. पत्रकार वार्ता में डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की चिरायु योजना के अलावा कई मामलों का क्रियान्वयन बीएएमएस डॉक्टरों के भरोसे है।
KORBA :-बीएमएस डॉक्टरों को मिले है व्यापक अधिकार 0 आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने भ्रांतियों को किया साफ
कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने कहा है कि बीएएमएस डिग्रीधारी डॉक्टरों को प्राथमिक चिकित्सा के साथ अन्य मामलों में एलोपैथी का उपयोग करने के अधिकार है। इसे लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां है। उनके अधिकारों को राजपत्र में भी प्रकाशित किया गया है।
कोरबा प्रेस क्लब में आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई गई अपनी याचिका से संबंधित आदेश और राजपत्र में प्रकाशित सूचना की भी जानकारी दी। डॉ. राघवेन्द्र ने बताया कि बीएएमएस चिकित्सक कई बड़े अस्पतालों में जिम्मेदारी संभाल रहे है। वे चिकित्सालयों में प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारियों के मामले में दूसरी पैथी का उपयोग कर सकते है। डॉ. राघवेन्द्र ने कहा कि सरकार की चिरायु योजना के अलावा कई मामलों का क्रियान्वयन बीएएमएस डॉक्टरों के भरोसे है। आखिर इनकी डिग्री का मूल्यांकन बहुत कुछ सोचकर ही किया गया होगा। इसलिए जो सवाल खड़े किए जा रहे है, यह उसी का जवाब है। प्रेस कांफ्रेंस में आयुष एसोसिएशन के डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे।
श्री गणेशाय: नमः छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।