दीपका-जवाली मार्ग अधूरा, पुल में एप्रोच रोड के अभाव में आवागमन बाधित
कोरबा । कोरबा जिला में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीपका से कटघोरा जाने वाला प्रमुख मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत जवाली के समीप बने पुल का एप्रोच रोड अब तक तैयार नहीं हो सका है, जिसके कारण आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, विद्यालयीन छात्र, श्रमिक और व्यापारी वर्ग दीपका से कटघोरा तक आवागमन करते हैं। शासन द्वारा इस मार्ग का कांक्रीटीकरण कार्य तो पूरा कर लिया गया, किंतु पुल के दोनों ओर पहुंच मार्ग अधूरा रहने से लोग मजबूरन पुल के नीचे से होकर आवागमन कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य वर्षों पहले प्रारंभ हुआ था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। परंतु एप्रोच रोड का काम अधूरा रहने से पुल का उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है। बरसात के दौरान पुल के नीचे का रास्ता पानी में डूब जाता है, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है और लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है। जवाली क्षेत्र से होकर एसीबी पावर प्लांट के श्रमिक, विद्यालयीन छात्र और आम नागरिक प्रतिदिन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। अधूरे कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्यवाही की मांग करी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान विधायक को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए, ताकि एप्रोच रोड का निर्माण शीघ्र पूरा हो और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-दीपका-जवाली मार्ग अधूरा, पुल में एप्रोच रोड के अभाव में आवागमन बाधित
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


