जिला कोरबा महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न |


कोरबा में कावेरी रेस्टोरेंट (डी.डी.एम. स्कूल रोड) के सभागार में महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण डॉ. राजेन्द्र साहू (अस्थि रोग विशेषज्ञ), इंजी, अरविंद साहू आर्किटेक, दिनेश साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती योगेश्वरी साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महारथी साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पोड़ीउपरोड़ा, धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष, संतोष साहू सचिव तहसील हरदीबाजार, नगर निगम के पार्षद सुषमा साहू, फिरत साहू, धनश्री साहू, गिरधारी लाल साहू, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, धनीराम साहू, पूर्व महासचिव, भुवनलाल पूर्व अध्यक्ष कोरबा के गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शपथ की कार्यवाही डॉ. राजेन्द्र साहू ने कराया।
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष मनकराम साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष बालाराम साहू, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष रितेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती पदमिनी साहू, संगठन सचिव मदन गोपाल साहू, संगठन सचिव (महिला) श्रीमती सुन्द्रिका साहू, महासचिव नरेन्द्र कुमार साहू, संयुक्त महासचिव प्रेमलाल साहू, महामंत्री संतुप्रसाद साहू, संयुक्त महामंत्री अमोली साहू, सचिव पुनीराम साहू, सहसचिव दीपक कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मुन्ना साहू, सह कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार साहू, मिडिया प्रभारी / सलाहकार रविन्द्र साहू एवं दस अन्य सदस्यों ने समाज सेवा का शपथ लिया।
अतिथियों का स्वागत चितरंजन साहू, रामलाल साहू, श्रीमती कमला साहू, सविता साहू, अंजू साहू, नंदिनी साहू, रजनी साहू ने किया।
इस अवसर पर दिनेश साहू, इंजी. अरविंद साहू, डॉ. राजेन्द्र साहू ने समाज को संगठित होकर काम करने हेतु आव्हान किया। प्रतिमाह नियमित रूप से संगठन का बैठक होना नियत किया गया है। अध्यक्ष मनक राम साहू ने अपने उद्बोधन में सभी वरिष्ठजनों एवं समाज के महिलाओं एवं युवाओं को साथ लेकर काम करने की बात कही। मंच के संचालक रवीन्द्र साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) ने पुराने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय कर दिया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में निगम के वर्तमान पार्षद गणों का सम्मान किया गया। प्रेस क्लब के रामेश्वर ठाकुर, मनीष जायसवाल, ई. जयंत, जितेन्द्र सिंह राजपूत, हीरा राठौर, श्रीमती जायसवाल एवं अन्य पत्रकारों का सम्मान किया गया।
