ऊर्जा पार्क में हुआ ब्रह्मकुमारी संस्थान का स्नेह मिलन
कोरबा । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गेरवा घाट स्थित आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में नववर्ष के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नववर्ष का स्वागत आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मिक ऊर्जा के साथ करना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति, दीप प्रज्वलन एवं मधुर गीतों के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी ने नववर्ष को सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संकल्प और आत्मिक उन्नति के साथ प्रारंभ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल एसईसीएल बलगी के सब एरिया मैनेजर देवेंद्र मेश्राम ने कहा कि नववर्ष स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा की अत्यंत आवश्यकता है, जिसे ब्रह्माकुमारी संस्था राजयोग ध्यान के माध्यम से सहज रूप से प्रदान कर रही है। उन्होंने आत्मिक ऊर्जा पार्क को शांति और प्रेरणा का केंद्र बताते हुए संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की तथा सभी को नववर्ष में श्रेष्ठ विचार, श्रेष्ठ व्यवहार और श्रेष्ठ कर्म अपनाने का संदेश दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-ऊर्जा पार्क में हुआ ब्रह्मकुमारी संस्थान का स्नेह मिलन…..नववर्ष के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


