जगदीश खरे को सौंपा गया छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक का प्रभार
कोरबा l कर्मचारी हितों के लिए सतत संघर्षशील एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित करने की दिशा में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा एक नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करी गई।3
घोषणा के अनुसार जगदीश प्रसाद खरे राजस्व विभाग को जिला संयोजक, तरुण सिंह राठौर शिक्षा विभाग को उप जिला संयोजक तथा ओम प्रकाश बघेल शिक्षा विभाग को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा टी.पी. उपाध्याय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन मे अग्रणी योगदान के साथ-साथ जिले के कर्मचारी हितों के सदैव संरक्षण करने वाले संघर्ष शील एवं जुझारू पदाधिकारियों को नवीन दायित्व प्राप्ति पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के पूर्व संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, पेंशनर फोरम कोरबा के संयोजक एस.के द्विवेदी, सेवानिवृत प्रधान पाठक सुरेश वस्त्रकार, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कोरबा के उपाध्यक्ष अशोक कश्यप एस.के. पाठक, नकुल सिंह राजवाड़े, विनय सोनवानी जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कोरबा, कुमुद डहरिया, टी.आर. कुर्रे एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को बुके भेंटकर बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान की गई।
प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त करी कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फेडरेशन कर्मचारी/अधिकारी के हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण तथा संगठन के विस्तार हेतु और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जगदीश खरे को सौंपा गया छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक का प्रभार
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


