जिले के प्रतिष्ठित नागरिक कन्हैया लाल जायसवाल का निधन-अंतिम विदाई 10 जनवरी
कोरबा । कोरबा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक कन्हैया लाल जायसवाल का शुक्रवार 09 जनवरी को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, राजनीतिक, सामाजिक हलकों सहित पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने शांत, सहज, सरल, मृदभासी, मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
दिवंगत कन्हैया लाल जायसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के पिता और पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण लाल जायसवाल के भतीजे थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों, दो पुत्रियों और नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे विसाहू जायसवाल और विशाल जायसवाल के बड़े भाई थे।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास स्थान लालूराम कॉलोनी से अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने गहन शोक व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-पूर्व जिला खाद्य अधिकारी कन्हैया लाल जायसवाल का निधन, शोक की लहर-अंतिम विदाई 10 जनवरी
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


