स्वच्छाग्रही पूरी लगन व मेहनत से गांव को बना रहे स्वच्छ- मोनिका सिंह
कटघोरा- स्वच्छाग्रही पूरी लगन व मेहनत के साथ गांव में कचरा संग्रहण का कार्य करके गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। उक्त उदगार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने 6 फरवरी को कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डिंडोलभाठा के आश्रित ग्राम छिरहुंट में कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न महिला स्व सहायता समूह के स्वच्छाग्रही दीदीयों से मुलाकात कर चर्चा के दौरान कहा। श्रीमती मोनिका सिंह आगे कहा कि आज महिलाएं महानगरों की भांति गांव – गांव में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही हैं जिससे कि गांव में स्वच्छता का वातावरण उत्पन्न हो रहा है, उनके साथ निरीक्षण में आये स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य सलाहकार डॉ. रुपेश राठौर ने गांव में बने सामुदायिक शौचालय, वर्मी कम्पोस्ट व नाडेप पिट एवं व्यक्तिगत शौचालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि ग्रामीण आज स्वयं ही अपने घरों में शौचालय का निर्माण कर उसका सपरिवार उपयोग कर रहे हैं। पुराने समय में लोगों को सूचना, शिक्षा व संचार के अंतर्गत स्वच्छता बैठक, रैली, चौपाल, नारा लेखन, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, पाम्पलेट आदि के माध्यम से स्वच्छता को अपनाने हेतु जागरूक किया जाता था । गांव में पेयजल के स्रोत के पास से बहने वाले गंदे पानी का उचित निपटान सोख्ता गड्ढे में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ कटघोरा यशपाल सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कोरबा विमल धिरहि, जिला सलाहकार दीप सरकार, विकासखंड समन्वयक एस बी एम कटघोरा, ग्राम मोहनपुर में कचरा छटाई शेड व सामुदायिक शौचालय, वर्मी कंपोस्ट पिट, नाडेप पिट व सोख्ता गड्ढे का निरीक्षण व समूह से चर्चा के दौरान सरपंच जागेश्वर सिंह कंवर, उप सरपंच प्रहलाद सिंह, ग्राम रोजगार सहायक मधु सोनवानी, स्वच्छाग्रही श्रीमती पुष्पा कुर्रे, श्रीमती बसंता बाई, श्रीमती किरण कंवर, अजय सोनवानी, चंद्रशेखर महंत, विनेन्द्र सोनवानी, प्रकाश महंत, सुखनंदन महंत, ग्राम ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, सामुदायिक शौचालय व कचरा छटाई शेड का निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव पवन गुप्ता, राधा कृष्ण महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती संतोषी यादव, गुलशन निशा, पंच कृष्णा यादव, श्रीमती सुमित्रा कंवर, टंकेश्वर चन्द्रा, दिलहरण यादव, ग्राम अरदा में निर्माणाधीन फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव महेंद्र राठौर एवं ग्राम पंचायत डिंडोलभांठा के आश्रित ग्राम छिरहुंट में सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय का निरीक्षण के दौरान सरपंच श्रीमती प्रमिला कंवर, पूर्व सरपंच अमृतलाल कंवर, पंचायत सचिव श्रीराम केवट, साहेब बंदगी साहेब महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला महंत, सचिव श्रीमती शकुंतला दीवान, ग्राम रोजगार सहायक कुम्हार सिंह, श्रीमती हेमलता निषाद, झूल बाई यादव, श्रीमती शकुन यादव सहित भारी संख्या स्व सहायता समूह के स्वच्छाग्रही व ग्रामवासी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-स्वच्छाग्रही पूरी लगन व मेहनत से गांव को बना रहे स्वच्छ- मोनिका सिंह
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


