गैस सिलेंडर वअफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, महंत का भाजपा पर आरोप — आबकारी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का पलटवार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर धरना-प्रदर्शन और विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देशहित में कार्य कर रहे हैं।
दुर्ग में सामने आए अफीम की खेती के मामले पर मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि अवैध और गलत कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी दल का नेता हो या आम नागरिक, सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
