उपभोक्ता आयोग कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पाँच प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत
कोरबा, 15 मार्च 2026। राज्य उपभोक्ता आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता एवं सदस्य पंकज कुमार देवड़ा द्वारा प्रकरणों की सुनवाई की गई।
जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में बैंकिंग, बीमा तथा स्वास्थ्य से संबंधित कुल 14 प्रकरण आपसी राजीनामा हेतु सूचीबद्ध थे, जिनमें से 5 प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया गया। सहमति से निराकृत इन प्रकरणों में कुल 12,60,000 रुपये (बारह लाख साठ हजार रुपये) की क्षतिपूर्ति राशि पक्षकारों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता आयोग कोरबा के मिडिएशन सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेंद्र राजवाड़े, कर्मचारी नाजीर श्री रामनारायण पटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री मनीराम श्रीवास, आदेशिका वाहक संजय शर्मा, भृत्य श्री नूतन राजपूत, वाहन चालक श्री राजेश्वर इंग्ले सहित विभिन्न प्रकरणों के पक्षकार एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBßA:-उपभोक्ता आयोग कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, पाँच प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


