धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को टीम के द्वारा पकड़ा गया आरोपियों को 02 नग धारदार हथियार जप्त कर भेजा गया जेल
नाम आरोपी
1- अभिषेक सोनवान पिता हेतराम सोनवान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा जांजगीर
2- गौरव किरण पिता मनोहर किरण उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम घनवा जांजगीर
जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
⏭️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु लगाईं थी जो पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की केरा रोड देशी शराब भट्टी के पास कुछ लड़के धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक -पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏭️ उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत,दिलीप सिंह, लीला साहू का विशेष योगदान रहा
