शोक सूचना
पत्रकार शेख असलम को पुत्री शोक


कोरबा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य एवं नवभारत के पत्रकार शेख असलम की पुत्री कु. कयना जुबिन शेख (7 वर्ष) का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
जिनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे श्याहीमुड़ी (दर्री) स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास अलखनंदा विहार F-343 से निकलेगी। बच्ची के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया है।
