सुशासन तिहार 2026 से ग्रामीणों को मिल रही राहत और सुविधाओं की सहज पहुंच
जनसमस्या निवारण शिविर में वृद्ध लक्ष्मीन बाई की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
कोरबा, 21 मई 2026/
राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 अब केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि ग्रामीण जनजीवन में राहत, विश्वास और संवेदनशील शासन की नई पहचान बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। जिन कार्यों के लिए पहले ग्रामीणों को कार्यालय तक पहुंचना पड़ता था, वही कार्य अब उनके गांव में ही सहजता और सरलता से पूरे हो रहे हैं।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। कोरबा जिले में भी क्लस्टर आधारित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव लगातार मजबूत हो रहा है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत करतला अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर देवलापाठ में ग्राम कोथारी निवासी वृद्ध महिला लक्ष्मीन बाई, पति स्वर्गीय श्री सिखम दास, अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनकी स्थिति को गंभीरता से समझते हुए बिना किसी विलंब के उनका अंत्योदय कार्ड बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। अपनी समस्या का तत्काल समाधान होने पर लक्ष्मीन बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले इस कार्य के लिए उन्हें गांव से शहर स्थित कार्यालय तक जाना पड़ता था, लेकिन अब शासन की पहल से उनका काम गांव में ही आसानी से हो गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं, जहां समस्याओं का समाधान घर के पास ही मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को समय, श्रम और आर्थिक व्यय से भी राहत मिल रही है।
क्रमांक 293/आशुतोष/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-सुशासन तिहार 2026 से ग्रामीणों को मिल रही राहत और सुविधाओं की सहज पहुंच:-
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


