जांजगीर-चांपा:- पेंशनर एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न…

कोरबा/जांजगीर । छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 17 तारीख 2026 को जांजगीर अधिवेशन स्थानीय विधायक व्यास कश्यप के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विधायक कश्यप ने जांजगीर में “सियान सदन” पेंशनर भवन बनवाने का प्रयास करने की बात कही। साथ ही पेंशनरों की समस्याओं-मांगों के लिए विधानसभा से सड़क तक संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।गए हैं।
वही प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव ने बताया कि एक साल में ही एसोसिएशन में 1500+ आजीवन सदस्य बन गए हैं। इसे अगले साल तक दोगुना करने का संकल्प लिया गया।
जिसमें 33 जिला के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे तथा राज्य के पेंशनर साथी भारी संख्या में सम्मिलित हुए उक्त अधिवेशन में पेंशनरों के हित से संबंधित क्रिया 13 प्रस्ताव पर विचार मंथन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं तीर्थ यात्रा में शामिल करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं संरक्षक प्यारेलाल चौधरी एवं क्रांति सचिव सुरेश द्विवेदी तथा कोरबा जिले के अजय पांडे, नागेश गौराहा, एलजी साहू, लक्ष्मण महंत, बी के तिवारी, कमल गौराहा, टी आरकुर्रे, किशुन सिंदर, आर एस तिवारी आदि मौजूद रहे।

