रामभद्राचार्य नहीं है शंकराचार्य: सिंहदेव
कोरबा। छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बयान दिया है कि वे स्वामी रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानते हैं। इसके बाद प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी रामभद्राचार्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य शंकराचार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जितना मुझे पता है कि चार शंकराचार्य हैं, चार पीठ हैं। उनमें रामभद्राचार्य तो नहीं है। लोग उनको क्यों ऐसा संबोधित करते हैं मुझे नहीं पता।

