सुशासन तिहार 2026
राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर
कृषक रामलाल चौहान को मिला 2 एचपी पंप, सिंचाई सुविधा से खेती होगी सुगम
कोरबा 29 मई 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक उन्नति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार 2026 इसी सोच का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिसके जरिए शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में कृषकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान, आवश्यक दस्तावेज, योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से किसानों के कृषि कार्यों में तेजी आई है, उनकी प्रशासन तक पहुंच सरल हुई है तथा शासन के प्रति विश्वास और संतोष भी मजबूत हुआ है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेहरचुआ निवासी कृषक श्री रामलाल चौहान, पिता श्री पिंघल चौहान, जो लंबे समय से पारंपरिक खेती से जुड़े हुए हैं, सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लगभग पांच एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री चौहान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। चार बच्चों के परिवार की जिम्मेदारी के बीच सिंचाई की समस्या उनके लिए लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। नाले के किनारे स्थित भूमि होने के कारण वे अब तक सीमित संसाधनों के सहारे सिंचाई कार्य कर रहे थे, लेकिन खेती की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। इसी उम्मीद के साथ वे नवापारा में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे और अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पेट्रोल एवं डीजल से संचालित 2 एचपी पंप उपलब्ध कराया। पंप प्राप्त होने के बाद श्री रामलाल चौहान के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब सिंचाई कार्य पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा, जिससे खेती में सहूलियत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया हैं। अब समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालय आने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, क्योंकि जिला प्रशासन की मौजूदगी में सभी कार्य एक ही स्थान पर सहज और सुलभ तरीके से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल को ग्रामीणों और कृषकों के लिए बेहद लाभकारी बताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
सुशासन तिहार 2026….राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


