अप्रैल-मई में किसानों को 2101.85 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण, खरीफ सीजन की तैयारियां तेज
कोरबा, 01 जून 2026/
जिले में खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों के तहत किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा अप्रैल एवं मई माह में व्यापक स्तर पर उर्वरक वितरण किया गया। जिला कोरबा में 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक कुल 2101.85 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया गया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में सर्वाधिक 1165.85 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया। इसके अलावा 310.85 मीट्रिक टन डीएपी, 67.75 मीट्रिक टन एमओपी, 437.70 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 119.70 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराया गया। अप्रैल माह में कुल 191.51 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया गया, जबकि मई माह में वितरण बढ़कर 1910.34 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं सतत वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा सहकारी समितियों, निजी विक्रेताओं एवं अन्य माध्यमों से किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी कृषि विभाग को दें। प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-अप्रैल-मई में किसानों को 2101.85 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण, खरीफ सीजन की तैयारियां तेज…..
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
