जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा, 08 जून 2026/
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन में आमजनों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, महतारी वंदन योजना से लाभांवित करने, राशन कार्ड, सीमांकन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों सहित कुल 154 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान करने निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल एवं श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


